अपनी बहिन के साथ ससुराल आई मासूम की खेलते खेलते ऐसे चली गयी जान || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||
सागर जिले के बीना के गुनगी गांव में खुशियां उस समय मातम में बदल गई जब नई दुल्हन के साथ आई 4 साल की छोटी बहन की खेलते समय कुएं में गिरने से मौत हो गई। दरअसल परिजनों द्वारा बताया गया कि दुर्गा 1 दिन पहले ही दुल्हन के साथ उसके मायके बम्होरी सागर से उसके साथ ससुराल आई थी। दूसरे दिन वह अन्य बच्चों के साथ खेलने चली गई जहां खेलते खेलते वह कुएं में गिर गई। साथ में खेल रहे अन्य बच्चों के द्वारा इसकी खबर घर में दी गई। तब परिवार के लोगों के द्वारा 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे कुएं से बाहर निकाला गया। जिसके बाद उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया और घटना की सूचना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्यवाही कर शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।