Jabalpur- Wine पीने में बर्बाद बिगड़ैल बेटे ने पिता का कर दिया Murder

 

आये दिन शराबखोरी और विवाद करने के बाद एक बेटे ने अपने ही पिता को मौत के घाट उतार दिया। हैरान करने वाली ये घटना जबलपुर जिले के बरेला थाना क्षेत्र से सामने आयी है। जहाँ हिनौतिया भोई गांव में पुजारी गोपाल मार्को के अंधे क़त्ल का पुलिस ने खुलासा किया। रुपयों के लालच में कमलेश ने पिता की ह्त्या की थी। जानकारी के मुताबिक बीते 8 जून को पुलिस को शिव मंदिर के पास वृद्ध की खून से लथपथ लाश पड़े होने की सूचना मिली थी। जिस पर थाना प्रभारी सुशील चैहान टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। मौके पर डॉग स्क्वॉड और एफएसएल टीम पहुंची थी वहीँ एसपी ने भी घटना स्थल का मुआयना किया था। वहीँ अज्ञात आरोपी पर मामला दर्ज कर तलाश शुरू की।
बताया गया की मृतक गोपाल मार्को व्हीकल फैक्ट्री से मैकेनिक के पद से लगभग 10 साल पहले रिटायर्ड हुये थे। जिसके बाद पारिवारिक शंकर जी के मंदिर में देखभाल करते और मंदिर के चारों तरफ लगभग 5 एकड़ जमीन है। पास ही 2 कमरे के कच्चे मकान में पत्नि और बेटे के साथ गांव में ही रहते थे। गांववालों से पूछताछ में पुलिस को पता चला की मृतक गोपाल मार्को का छोटा बेटा कमलेश मार्को का पिता से पैसों को लेकर आये दिन विवाद होता रहता था। कमलेश कुछ समय पहले 6 वीं वाहिनी में आरक्षक के पद पर तैनात था। लेकिन क्वाटर गार्ड से राईफल और कारतूस चोरी के प्रकरण में उसके खिलाफ रांझी थाने में मामला दर्ज हुआ और उसे 3 महीने के लिए जेल भेज दिया। लेकिन फिर गैरहाजिर हो गया तो उसे साल 2021 में बर्खास्त कर दिया। जो बेहद शराब पीकर विवाद करता रहता था। उसकी पत्नी भी छोड़कर मायके चली गयी। कमलेश ने पिता से पैसे मांगे थे लेकिन न देने पर उसने चाक़ू से ह्त्या कर करीब तीस हजार रूपये चोरी किये थे। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


By - sagar tv news
29-Jun-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.