भोपाल के जेपी अस्पताल के कैंपस में ही रह रहे एक डॉक्टर एचएल भूरियाने शनिवार सुबह फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वे पैथॉलोजी लैब में पदस्थ थे। हालांकि, सुसाइड नोट नहीं मिलने के कारण खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलते ही हबीबगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस के अनुसार सागर के रहने वाले 63 साल के डॉक्टर एचएल भूरिया जेपी अस्पताल की पैथॉलोजी में पदस्थ थे। वे यहां पर अकेले ही रह रहे थे। शनिवार सुबह 7 बजे घर पर खाना बनाने वाला लड़का पहुंचा, तो भूरिया फंदे पर लटके मिले। डॉक्टर की पत्नी सरोज भूरिया सागर जिला अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ है। डॉक्टर भूरिया भी पहले सागर में पदस्थ रहे हैं।
सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.