Sagar-Nurses की मांगों को सड़क से लेकर Vidhansabha में उठाएंगे पूर्व मंत्री STVN INDIA|SAGAR TV NEWS

 

 

12 सूत्रीय मांगों को लेकर सागर जिला अस्पताल और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज का नर्सिंग स्टाफ लम्बे समय से हड़ताल पर चल रहा है। जिनमें उच्च स्तरीय 2nd पे, सातवां वेतनमान, दो वेतन वृद्धि, लंबित पदोन्नति और मेल नर्स की भर्ती जैसी अन्य मांगें हैं। प्रदर्शन स्थल पर मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री और देवरी विधायक हर्ष यादव पहुंचे। जहाँ नर्सिंग स्टाफ की मांगों का समर्थन कर प्रदेश सरकार को चेताया है। हड़ताल प्रतिनिधित्व कर रहे नर्सिंग स्टाफ कर्मचारियों ने कहा कि प्रदेश सरकार कोरोना काल में वादे और घोषणाएं करके काम कराती रही है। इस दौरान शहीद नर्सों के परिजनों की अब तक अनुकंपा नियुक्ति नहीं की गई है। प्रदेश की नर्स देश में सबसे कम वेतन पर काम कर रही है। वहीँ हर्ष यादव ने कहा की कोरोना जैसी महामारी में इन बहनों ने सबसे ज्यादा काम किया है। और न जाने कितने लोगों को जीवनदान दिया है। इनकी सभी मांगें जायज हैं। नर्सें अपने हक़ के लिए हड़ताल पर हैं। और समर्पण से काम कर रही हैं। हर्ष यादव ने कहा की सड़क से लेकर विधानसभा तक इन सभी की मांगों को उठाएंगे।


By - SAGAR TV NEWS
03-Jul-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.