नौकरी के आख़िरी पड़ाव में उप पंजीयक 35 हजार की रिश्वत लेते धरे गए || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

राजधानी भोपाल की लोकायुक्त पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया। जहाँ बैरसिया उप पंजीयक महमूद खान को 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी उप पंजीयक ने फरियादी सर्विस प्रोवाइडर नीरज साहू से चार रजिस्ट्री करने के एवज में 40 हजार रूपये की मांग की थी। जिस पर नीरज ने इसकी शिकायत लोकायुक्त पुलिस से की थी। पुलिस ने जाल बिछाकर नीरज को रुपए लेकर सोमवार को आरोपी के ऑफिस भेजा और 35 हज़ार रुपए लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक उप पंजीयक फरियादी से हर रजिस्ट्री के एवज़ में 10 हज़ार की मांग कर रहा था। जिसके चलते 4 रजिस्ट्री के बदले 40 हज़ार मांगे गए थे। लेकिन बाद 40 की जगह 35 हजार में तय हुई थी।


By - Sagar Tv News
05-Jul-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.