महिला सरपंच ने सब इंजीनियर के खिलाफ खोला मोर्चा लगाए कई आरोप ! || STVN INDIA || SAGAR TV 24X7 ||

 

सागर जिले के शाहगढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने जनपद पंचायत कार्यालय के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए मंगलवार से अनिश्चित कालीन समय के लिए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। जो की कार्यालय के सामने ही दिया जा रहा है। दरअसल जनपद पंचायत क्षेत्र की ग्राम पंचायत पलकाटोर की महिला सरपंच प्रेमबाई संतोष पटेल ने सब इंजीनियर विजय मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए। कहा गया की ग्राम पंचायत के विकास कार्यो में कमीशन लेने के बाद भी सरकारी प्राथमिक स्कूल की बाउंड्रीवाल निर्माण का मूल्यांकन निर्धारित मापदंड के मुताबिक जान बूझकर कम किया गया है। वही जनपद क्षेत्र की बाकी ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना और निर्माण कार्य भी भ्रष्टाचार के कारण गुणवत्ताविहीन होने की बात जनपद पंचायत उपाध्यक्ष में कही है। इस प्रदर्शन में जिला पंचायत सदस्य गुलाबचंद जैन, जनपद अध्यक्ष कमला यादव, जनपद उपाध्यक्ष जयहिंद प्रताप सिंह बुंदेला सहित ग्राम पंचायत के सरपंच शामिल है।


By - Sunil Tiwari Shahgarh MP
06-Jul-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.