स्मार्ट मीटर लगते ही 400 कि जगह 3.40 लाख आया बिल

 

 

1236

 

इंदौर में रहने वाले एक वृद्ध दंपति के एक किचन और एक कमरे के मकान में अपना गुजर-बसर करने वाले परिवार के पास बिजली कंपनी ने 3 लाख 40 हजार 200 रुपए का बिल भेज दिया। बिल देखते ही परिवार की महिला बेहोश हो गई। मंगलवार को सहायक यंत्री उनके घर पहुंचे और बताया कि प्रिंट मिस्टेक की वजह से इतना बिल आ गया है। उन्होंने सुधार करवाकर 241 रुपए का नया बिल दिया तब जाकर परिवार की जान में जान आई।

 


जानकारी के अनुसार खजराना की इलियास कॉलोनी में रहने वाली 55 साल की बिलकिस बानो ने सोमवार को 3 लाख 40 हजार 200 रुपए का बिजली बिल देखा तो बेहोश हो गई। पति ने देखा तो दौडक़र उन्हें उठाया। हाथ में बिल की राशि देखकर पति की भी तबीयत बिगड़ गई। पड़ोसियों ने दोनों को संभाला और डॉक्टर के पास भेजा। दंपती रात को ठीक से खाना भी नहीं खा पाए। बिलकिस के पति शफीक अहमद कुरैशी नागदा की एक फैक्टरी से रिटायर्ड कर्मचारी हैं। घर में ये दोनों ही रहते हैं। पत्नी के भाई की मदद से घर चलता है। पिछले महीने ही उनके घर पर स्मार्ट मीटर लगा है।


By - sagar tv news
23-Apr-2019

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.