कुछ ऐसा हुआ की छोटे भाई ने सगे बड़े भाई और भतीजे की ले ली जान || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

एमपी के अशोकनगर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहाँ छोटे भाई ने अपने सगे बड़े भाई और उसके बेटे को मौत के घाट उतार दिया। ये पूरा घटना चन्देरी से लगभग 35 किलोमीटर दूर जमुसर गांव से सामने आयी है। बताया गया की जमीन विवाद को लेकर इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। जहाँ छोटे भाई मोहन अहिरवार ने अपने बड़े भाई धनुआ अहिरवार और भतीजे सुरेश पर कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। जिससे दोनों की मौके पर मौत हो दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी कुल्हाड़ी लेकर गांव में ही घूमता रहा। जो अपनी भतीजी बहू और उसकी करीब 8 महीने की बेटी को मारने की तलाश कर रहा था। लेकिन बहू और उसकी लड़की ने गांव के ही एक घर में छुप कर अपनी जान बचाई। जिनका अब कोई नहीं बचा है। बाद में किसी तरह मृतकों का अंतिम संस्कार कराया गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीँ ऐसे भी चर्चा है। की किसी व्यक्ति के कहने पर मोहन ने इस घटना को अंजाम दिया। ठेके पर दी गयी जमीन को वो अपने पास रखना चाहता था। चंदेरी थाना प्रभारी उपेंद्र भाटी ने इसको लेकर जानकारी दी।


By - Rahul kumar jain ashoknagar ( m.p)
14-Jul-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.