सागर में तेज बारिश होने से घुली ठंडक || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर में मौसम का मिजाज रोजाना बदल रहा है। कभी धूप-छांव तो कभी आसमान में बादल छा रहे हैं। लोगों को जुलाई के महीने में अच्छी बारिश का इंतजार बना हुआ है। बुधवार को सुबह से आसमान साफ रहा और तल्ख धूप खिली। वातावरण में उमस रहने से गर्मी से लोगों के हाल-बेहाल रहे। लेकिन दोपहर करीब 2 बजे मौसम ने अचानक करवट बदली और आसमान में काले-घने बादल छा गए। कुछ ही देर में गरज-चमक और हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हुआ। बारिश से शहर की सड़कें तरबतर हो गई। वहीं वातावरण में ठंडक घुलने से लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली। इस दौरान करीब 15 मिनट तक बारिश हुई।

 


By - Sagar Tv News
14-Jul-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.