सागर-कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने किया सेंट्रल जेल का निरीक्षण

 
 
41256
 
 

सागर-सागर कलेक्टर प्रीति मैथिल नायक और पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने गुरुवार को केंद्रीय जेल का संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया ।निरीक्षण में उन्होंने बंदियों के बैरक की तलाशी करवाई।इसके अलावा ऑफिस रिकॉर्ड की पंजियों का अवलोकन किया। उन्होंने चिकित्सक को निर्देश देते हुए कहा कि चिकित्सालय उपचार के लिए भेजे गए बंदियों की बीमारी का उल्लेख अवश्य करें।निरीक्षण में उन्होंने विचाराधीन वार्ड का भी जायजा लिया। इसके बाद कलेक्टर मैथिल ने जेल की विजिटर पंजी पर केंद्रीय जेल की साफ़ सफाई पर ख़ुशी व्यक्त की।उन्होंने कहा कि जेल काफी पुरानी है। इसे बेहतर तरीके से सवांरने का प्रयास जेल अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है।

 

पुलिस अधीक्षक सांघी ने उपस्थित जेल अधीक्षक को कहा कि गंभीर अपराध करने वाले अपराधियों की जानकारी देना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान एडिशनल एसपी राजेश व्यास,जेल अधीक्षक,सहित कर्मचारी मौजूद थे।

 
 

By - sagar tv news
26-Apr-2019

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.