BJP की मंत्री बोली उनके साथ सेल्फी के 100 रुपये लगेंगे || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

मध्यप्रदेश की पर्यटन, संस्कृति और अध्यात्म मंत्री ऊषा ठाकुर अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। अब मंत्री जी ने अपने साथ सेल्फी लेने की फीस तय कर दी है। अब जो कार्यकर्ता मंत्री के साथ सेल्फी लेना चाहता है, उसे 100 रुपए देने होंगे। ऊषा ठाकुर का कहना है कि रुपए पार्टी फंड में जमा कराया जाएगा। बता दे कि ऊषा ठाकुर रविवार को खंडवा में दौरे पर थीं। यहां उन्होंने कहा कि सेल्फी के चक्कर में उनका समय खराब होता है। कई बार इसी वजह से उन्हें देरी हो जाती हैं। इसके बाद उन्होंने कहा, संगठन की दृष्टि से सेल्फी पर शुल्क लगाने का विचार किया है। हमारे यहां मंडल कार्यकारिणी है, जिस मंडल में जो जितनी सेल्फी लेगा, उसे हर सेल्फी के लिए 100 रुपए कोषाध्यक्ष के पास जमा करने होंगे। उन्होंने कहा कि यह रकम संगठन के काम आएगी


By - Sagar Tv News
18-Jul-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.