हिन्दू रीति रिवाज से मेंढक मेंढकी की शादी देखिये आखिर क्यों हुआ ऐसा | STVN INDIA || SAGAR TV NEWS |
एमपी के विदिशा में एक गांव ऐसा है। जहाँ पुरानी परंपराओं को लोग आज भी निभा रहे हैं। इन्ही में से एक है मेंढक मेंढकी की शादी जो हिन्दू रीति रिवाज से की गयी है। ऐसा गांव वालों ने बाआरिश की कामना को लेकर किया है। गांव के सभी लोग शादी के बराती बने। बताया गया कि हनुमान मंदिर से बारात निकाली गई जो शिवजी के मंदिर तक पहुंची। यहाँ पर पूरी रीति नीति के साथ मेंढकी का कन्यादान लिया और सात फेरे भी लगवाए गए। पूरी प्रक्रिया के कुछ देर बाद ही गांव में तेज बारिश का नजारा भी देखने को मिला। किसान दीवान सिंह किरार का कहना है। कि अपने बुजुर्गों से इस प्रकार की कहानी सुनी थी। इधर लंबे समय से बारिश ना होने के कारण फसलें चौपट होने की कगार पर हैं। इसीलिए इस ऐसा किया गया। हालाँकि कुछ लोग इसे टोटका कहते हैं। तो कुछ लोग इसे परंपरा बता रहे हैं।