कमलनाथ ने कांग्रेस नेता पर ली चुटकी, बोले- किताब दिग्विजय सिंह पर लिखी होती तो ज्यादा बिकती || STVN
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सोमवार को दिग्विजय सिंह के भाई और चाचौड़ा से विधायक लक्ष्मण सिंह की पर्यावरण पर लिखी किताब का विमोचन किया। इस अवसर पर कमलनाथ ने चुटकी लेते हुए कहा कि यदि यह किताब दिग्विजय सिंह पर लिखी होती तो सबसे ज्यादा बिकती। उन्होंने कहा कि पर्यावरण मेरा पसंदीदा विषय है। मैं खुद पर्यावरण मंत्री रह चुका हूं। इसलिए इसकी अहमियत जानता हूं। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री रहते अल्प समय में ही पर्यावरण संरक्षण को लेकर याेजनाएं बनाई थी।