बिजली के तारों से टकराई बस, एक की गई जान, 6 यात्री घायल || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

भिंड में यात्रियों से भरी स्लीपर बस बिजली के तारों से टकरा गई। करंट बस में फैल गया और टायरों से धुआं उठने लगा। हादसे में बस पार्टनर की मौत हो गई, जबकि 6 यात्री गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस सवार मुरैना से लोग दर्शन के लिए दंदरौआ धाम आ रहे थे। 52 सीटर बस में 106 लोग सवार थे। बताया जा रहा है यहां स्टेट हाईवे का निर्माण चल रहा है। सड़क की ऊंचाई 3 से 4 फीट ऊंची कर दी गई। सड़क निर्माण के दौरान सड़क पर गट्‌टी बिछाई जा रही है। बस क्रॉस होते हुए सीधे 11 केवी लाइन से जा टकराई। जिससे यह हादसा हुआ।


By - Sagar Tv News
20-Jul-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.