लड़की बनकर लड़कों के न्यूड वीडियो बनाता फिर ब्लैकमेल करने वाला शातिर को पुलिस ने पकड़ा

सिंगरौली में 15 साल का 10वीं पास स्टूडेंट सेक्सटॉर्शन का शातिर निकला। उसने लड़की बनकर लड़कों को फंसाया और उनके न्यूड वीडियो रिकॉर्ड कर लिए। उसने प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर डाउनलोड कर लड़की के नाम से लड़कों को वॉट्सऐप कॉल किए और पोर्न वीडियो भेजे थे। फिर वीडियो कॉल कर उन्हें न्यूड कराकर उनकी रिकॉर्डिंग कर ली। फिर इन वीडियोज को सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर पैसे ऐंठने लग गया। नाबालिग आरोपी ने सबसे पहला शिकार अपने चाचा को ही बनाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे रीवा बाल सुधारगृह में भेजा गया है।
एएसपी अनिल सोनकर ने बताया कि आरोपी टेक्नोलॉजी का जानकार है। उसने भारत में प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर अपने फोन में वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN) के जरिए लोकेशन यूएई दिखाकर इंस्टाल कर रखा था। इससे वह लड़कियों के नाम से लड़कों को वॉट्सऐप पर कॉल करता था। आरोपी ने अब तक 15 से ज्यादा फर्जी आईडी बनाकर ठगी की है।

 

 


By - sagar tv news
20-Jul-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.