महज 20 रूपये की बात पर चल गयी गोली बन गए तनाव के हालात || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

रीवा जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में महज 20 रुपये के विवाद में गोली चलने की घटना सामने आयी है। घायल युवक को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि एक ही परिवार के द्वारा बच्चों को दिए गए 20 रुपये के चलते आपस में विवाद हो गया जिसने विकराल रूप ले लिया। और गोली चल गयी।
ये घटना निपानिया मोहल्ले से सामने आयी जिससे हड़कंप मच गया। फायरिंग में बंदूक की 2 गोलियां युवक के पैर और कमर में जा लगी जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस की माने तो बच्चों को दिए गए 20 रूपये की बात के अलावा बाइक को लेकर भी परिवार में विवाद चल रहा था। घटना को अंजाम देने वाले आरोपी मौके से फरार हो गए हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने प्रयास शुरू कर दिए हैं।


By - Arpit Panday Rewa (M.P)
21-Jul-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.