विदिशा में बाढ़ जैसे हालात कई घर डूबे,सड़कों पर खड़ी गाड़ियां आधी डूबीं, STVN INDIA || SAGAR TV NEWS

 

विदिशा जिले के सिरोंज में बुधवार रात से हुई तेज बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। शहर में कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। वहीं कई घरों और दुकानों में पानी भर गया। खेल के मैदान तालाब जैसे बन गए हैं। सड़कों पर खड़ी गाड़ियां भी आधी डूब गईं। हथाइखेड़ा में कई लोगों के घर गिर गए हैं। वहीं, बेघर हुए लोगों को स्कूल भवन में शिफ्ट किया गया है। बता दे की हथाइखेड़ा में कैथन नदी उफान पर है। मौसम विभाग की माने थे जिले के सिरोंज में 9 इंच बारिश हुई है।सिरोंज नगर के वार्ड 6 में कई घरों और दुकानों में पानी भरा गया। जिससे लोगों का काफी नुकसान हुआ है। खाने-पीने का सामान, कपड़े और दूसरे सामान भी पानी से भीग गए हैं। लोग अपनी दुकानों और मकानों से पानी निकालने की कोशिश में लगे हुए हैं।


By - Sagar Tv News
22-Jul-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.