बड़ी खबर : राजघराने की महरानी जेल गई, राजमाता को जान से मारने की धमकी देने का आरोप | SAGAR TV NEWS |

 

पन्ना राजपरिवार की संपत्ति के मालिकों का आपसी विवाद एक बार फिर सामने आया है। पवई पुलिस ने पन्ना महारानी जीतेश्वरी देवी को राजमाता दिलहर कुमारी पर को जान से मारने की धमी देने और हथियार रखने के करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महारानी को न्यायालय में पेश किया है। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया, महारानी की गिरफ्तारी जबलपुर से लौटते समय उनकी गिरफ्तारी की गई, महारानी जीतेश्वरी देवी ने कहा कि महाराज की बीमारी का फायदा उठाकर साजिश के तहत कार्रवाई की जा रही है।
पन्ना राज परिवार की सबसे वरिष्ठ सदस्य राजमाता दिलहर कुमारी की शिकायत पर पुलिस ने महारानी जीतेश्वरी देवी, उनके पति महाराज राघवेंद्र सिंह, बेटा, बेटियों और अन्य सहयोगियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट, घर में अवैध प्रवेश, गालीगलौज, धमकी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
बता दे कि पन्ना राजपरिवार का संपत्ति विवाद कोई नई बात नहीं है। बीते डेढ़ दशक से यह विवाद चल रहा है। परिवार के कई वरिष्ठ सदस्य आमने-सामने आते रहे हैं, लेकिन महाराजा की मौत के बाद कुछ दिनों के लिए शांत यह विवाद एक बार फिर सामने आया है।


By - Deepak Sharma (Panna M.P)
22-Jul-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.