खुरई- Blind Murder का खुलासा पकड़ा गया दूल्हे का Qaatil || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

बीते दिनों सागर के खुरई शहरी थाना क्षेत्र में हुए अंधे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जहां मृतक की पत्नी के पहले पति ने ही इस घटना को अंजाम दिया था। ये मामला घोरट गांव का है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है की 16 जुलाई को सुबह करीब 4 बजे पुलिस को सूचना मिली कि अज्ञात व्यक्ति ने रघुराज कुशवाहा की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। जो छत पर सो रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। टीम ने इन्दौर से संदेही आरोपी की तलाश की जो अपनी पहचान छिपाकर नाम बदलकर राज मल्हौत्रा नाम से पालदाह थाना भवरकुऑ इन्दौर रह रहा था। जब पुलिस ने उसके असल दस्तावेज खंगाले तो आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई। उसका नाम देवीलाल कुशवाहा है। मड़िया माफी थाना मालथौन का निवासी है। जिसने पुलिस ने काफी गुमराह किया। पूछताछ में उसने बताया की उसकी पत्नि कृष्णा कुशवाहा और मृतक रघुराज कुशवाहा ने एक महीने पहले खुरई तहसील कोर्ट से शादी कर ली थी। वहीँ 15 जुलाई को उसने ज्वाला माई मन्दिर जलंधर से शादी करने की जानकारी संदेही को मिली तो वो आग बबूला हो गया और गांव जाकर मौक़ा पाते हुए उसने रघुराज कुशवाहा को मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।


By - Manoj Badhwani (M.P)
23-Jul-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.