जितना प्रकृति में सूर्य का महत्व है वैसे ही जीवन में गुरु का महत्व है STVN INDIA || SAGAR TV 24X7

 

सागर के परकोटा स्थित सद्गुरु कबीर आश्रम ट्रस्ट समिति की ओर से गुरु पूर्णिमा महापर्व का आयोजन सद्गुरु कबीरधाम में आयोजित किया गया। जो 1008 कबीर दर्शनाचार्य पूज्य रामजीवन शास्त्री साहेब के पावन सान्निध्य में हुआ। इस मौके पर गुरु महिमा का पाठ, पूर्णिमा व्रत का पाठ के बाद आरती प्रार्थना की गई। ट्रस्ट कमेटी की विशेष बैठक भी आयोजित की गई। जिसमे 28 दिसंबर से 2 जनवरी 2022 तक विशाल रूप से मनाये जाने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। वहीँ विशिष्ट ग्रंथ कबीर दर्शन का प्रकाशन कर वृहद कार्यक्रम में भव्य रूप से महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के कर कमलों और मुख्यमंत्री के अलावा प्रमुख संतो की गरिमामयी उपस्थिति में विमोचन करने का निर्णय लिया गया। पहले सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कलेक्टर दीपक सिंह ने आचार्यश्री को शाल श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद लिया।
इस दौरान गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर आचार्य श्री ने कहा कि गुरु पूर्णिमा का यह पर्व गुरु और गुरु ज्ञान साथ ही गुरु के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करने का पर्व है। गुरु का हमारे जीवन मे बड़ा ही महत्व है। जितना प्रकृति में सूर्य का महत्व है, सूर्य के बिना प्रकाशमय सृष्टि की कल्पना नही की जा सकती। ठीक इसी प्रकार से गुरु सूर्य के समान है।


By - Sagar Tv News
24-Jul-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.