मशहूर डॉक्टर ने नवजात बच्चे को बेच दिया, दामाद सहित 5 पर FIR || SAGAR TV NEWS ||

 

खंडवा में नाबालिग का प्रसव और नवजात की खरीद-फरोख्त का भंडाफोड़ हुआ है। अस्पताल के डॉक्टरों ने ही नवजात को ढाई लाख रुपए में सौदा कर दिया। मामले में पुलिस ने शहर के पड़ावा क्षेत्र के कथित डॉ. सौरभ सोनी, शहर की प्रतिष्ठित डॉक्टर स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रेणु सोनी सहित पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सौरभ डॉक्टर रेणु का दामाद है। बता दे कि खरगोन निवासी 16 वर्षीय किशोरी ने प्रसव के दौरान बालक को 6-7 दिन पहले जन्म दिया। परिवार वाले किशोरी को घर ले गए, लेकिन बच्चे को अस्पताल में ही छोड़ दिया। इसके बाद अस्पताल के कर्मचारी ने बच्चा कंचन बाई को दे दिया। जब बच्चा वापस मांगा तो कंचन बाई ने देने से इनकार कर दिया और एसपी से शिकायत कर दी।


By - Sagar Tv News
26-Jul-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.