सागर- 72 फीट ऊँचे भोलेनाथ और 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने उमड़े श्रद्धालु

आज सावन महीने का दूसरा सोमवार है श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए जगह-जगह उनका पूजन अर्चन करने पहुंच रहे हैं ऐसे ही सागर शहर से लगे बहेरिया शिव शक्ति धाम में 72 फीट ऊंची प्रतिमा है इसके नीचे 12 ज्योतिर्लिंग भी हैं जिनके दर्शन करने के लिए दिन भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की सावन को सोमवार का भी विशेष महत्व है। मान्यता है कि सावन मास में शिविंग पर बेलपत्र, धतूरा, भांग, दूध और जल अर्पित करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। भक्त भोलेनाथ की विशेष कृपा पाने के लिए सोमवार व्रत भी रखते हैं। भगवान शिव की अराधना के लिए सावन मास सबसे उत्तम माना गया है। शिवपुराण के अनुसार, सावन में हर दिन सच्चे मन से भगवान शंकर की पूजा करने से अमोघ फल की प्राप्ति होती है। सावन के दूसरे सोमवार पर नवमी तिथि और कृतिका नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है। भगवान शिव की पूजा से जीवन में आने वाले दुख, कष्टों और परेशानियों का अंत होता है।

 


By - sagar tv news
02-Aug-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.