मामा को पोस्टकार्ड के साथ राखियां भेजेंगी बहनें || STVN INDIA || SAGAR TV 24X7 ||

 

सातवा वेतन दिए जाने, डीए बढ़ाने समेत चार सूत्रीय मांगों को लेकर म.प्र. शासन के उच्च शिक्षा विभाग के प्रांतीय प्राध्यापक संघ डटा हुआ है और शांतिपूर्ण तरीके से आन्दोलन कर अपना काम कर रहे हैं। इसी को लेकर सागर के गर्ल्स डिग्री कॉलेज में काला मास्क और काली पट्टी लगाकर अपना संदेश मुख्यमंत्री माननीय शिवराज सिंह को पोस्टकार्ड द्वारा अपनी मांगों से अवगत कराने का प्रयास किया गया। कॉलेज की महिला प्राध्यापक वर्ग ने संदेश लिखते हुए रक्षाबंधन के पावन पर्व का जिक्र करते हुए निवेदन किया की उनकी उचित मांगों को राखी के उपहार स्वरूप पूरी करें और अपना आर्शीवाद प्रदान करें। बताया गया की पोस्टकार्ड को रक्षासूत्र से बांधकर भेजा जायेगा। वहीँ पुरूष प्राध्यापकों ने भी अपनी मांगों का लिखित स्वरूप प्रदान किया साथ ही पोस्टकार्ड भेजने की प्रक्रिया का समर्थन किया। इसको लेकर जिला सचिव डॉ. अंजना चतुर्वेदी और डॉ. अरविंद बोहरे ने जानकारी दी।


By - Sarag tv news
04-Aug-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.