कच्चा मकान गिरने से दो सगे भाइयों की चली गयी जान || SAGAR TV NEWS ||

 

अशोकनगर जिले के शाढोरा थानां इलाके में कच्चा मकान गिरने से दो सगे भाइयों समेत एक भैंस की मौत हो गयी। ये घटना बामोरी गांव से सामने आयी है। कच्चे मकान के मल्बे में दबे दोनों भाइयों को गॉव वालों ने निकालकर मौके पर पहुँचे तहसीलदार के वाहन से जिला अस्पताल लाया गया। लेकिन दोनों की मौत पहले ही हो चुकी थी।
बताया गया की बमोरी ताल गांव में मृतक राजेश अहिरवार की कच्चे मकान में भैंस बंधी थी जिसे निकालने गए राजेश अहिरवार और भोला अहिरवार पर भैंस निकालते समय कच्चा मकान गिर गया। और नीचे दबने से दोनों की ही जान चली गयी। दोनों भाइयों के अंतिम संस्कार के लिए तत्काल 5-5 हजार रुपये शासन ने दिए।


By - Rahul Kumar Jain Ashoknagar (M.P.)
05-Aug-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.