चोरों के घर से बरामद हुआ 21 लाख की चोरी का सामान 9 आरोपी गिरफ्तार 3 चोर फरार || SAGAR TV NEWS ||

 

एमपी की जबलपुर पुलिस ने गोपाल बिहार कॉलोनी में हुई 21 लाख की चोरी का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए माल भी जप्त किया है। वहीँ तीन मुख्य आरोपी फरार हैं। बताया गया की कोतवाली थाने में 22 जुलाई को किराना दुकान चलाने वाले अखिलेश अग्रवाल ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि वो 19 जुलाई को को रात के समय अपने घर पर ताला लगाकर परिवार के साथ बहनोई के घर इलाहाबाद गया था। दो दिन बाद जब वापिस लौटे तो देखा की मेन गेट का ताला टूटा था। अंदर जाकर देखा तो घर के दोनो बेडरूम और अन्य कमरों के भी दरवाजों के ताले टूटे हुये थे। घर के अंदर का सामान अस्त व्यस्त था। और सोने चांदी के जेवरातों के अलावा नगदी गायब थी। पुलिस ने दलपतपुर गांव थाना भेजाघाट के रहने वाले शातिर नकबजन प्रेमनाथ उर्फ पप्पू मल्लाह, संजय शर्मा उर्फ गोलू दुर्गेश पटेल फरार थे जिनकी पतासाजी की गयी। वहीँ जब इनके परिजनों से पूछताछ की तो सामने आया की फरार आरोपियों ने अपने घर में की का सामान रखा था। जहाँ पुलिस ने 8 लाख 85 हजार रूपये नगद, सोने के 19 तोला वजनी और चांदी के 5 किलो 460 ग्राम जेवरात बरामद किये। 9 लोगों को गिरफ्तार कर फरार तीन आरोपियों की सरगर्मी से तलाश जारी है।


By - Harish Dubey Jabalpur (M.P.)
05-Aug-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.