TOP_10_मध्यप्रदेश : कलेक्टोरेट के बाबू की गोली लगने से जान गई || STVN INDIA ||

 

बीना नदी बह गया व्यक्ति
सागर जिले के खुरई के दलपतपुर घाट में बीना नदी के उफान के बीच पुल पार कर रहा व्यक्ति बह गया। पानी में बहे व्यक्ति ने रैलिंग पकड़ी और कुछ देर तक खुद को बचाए रखा। लेकिन पानी का स्तर बढऩे लगा। जिसे देख व्यक्ति ने रैलिंग का पाइप छोड़ा और नदी में गिर गया, फिर तैरने लगा, लेकिन बह तेज बहाव में बहता गया


मुर्गी का भी सरकार मुआवजा देगी
ग्वालियर के भितरवार में बाढ़ में सब कुछ खो चुके लोगों से गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मुलाकात की है। CM ने उनको विश्वास दिलाया है कि हम बच गए यह बड़ी बात है। कपड़े, खाना, मकान, मवेशी वापस दिलाने की जिम्मेदारी हमारी है।

गड्ढे में डूबने से दो की मौत
गुना जिले के सकतपुर गांव में बने गड्ढे में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गयी। इसमें एक नाबालिग भी शामिल है। दो घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने के बाद दोनों को बाहर निकाला गया। उस समय दोनों की सांसें चकल रहीं थी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। यहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

कलेक्टोरेट के बाबू को लगी गोली, मौत
ग्वालियर के कलेक्टोरेट स्थित निर्वाचन शाखा में पदस्थ एक बाबू की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई है। बाबू अपने दो बेटी, एक बेटा, पत्नी के साथ कमरे में सो रहा था। अचानक रात 2 बजे धमाके की आवाज से परिजन की नींद टूटी। उसे हार्ट के नीचे पेट में गोली लगी थी।


गर्लफ्रेंड के लिए मालिक को धोखा
भोपाल के हनुमानगंज इलाके में सुपारी कारोबारी के नौकर ने 1.05 लाख रुपए गर्लफ्रेंड को देकर लूट की झूठी कहानी रची। पुलिस ने नौकर और उसकी गर्लफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नौकर ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसने 1 लाख रुपए का लोन लिया है।

गर्भवती की ऑटो में डिलीवरी
राजगढ़ में पुलिया पर तेज बहाव के चलते एक गर्भवती महिला अस्पताल नहीं पहुंच सकी। इसके बाद पुलिस ने अस्पताल के स्टाफ को बुलाया और ऑटो में ही महिला की डिलीवरी करवाई। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।


अधकारी ने की चौथी शादी
भोपाल नगर निगम में पदस्थ अतिक्रमण अधिकारी नासिर खान पर महिला ने गुमराह कर निकाह करने का आरोप लगाया है। महिला ने इसकी शिकायत कोहेफिजा थाने में की है। महिला ने आरोप लगाया कि नासिर इससे पहले तीन अन्य महिलाओं से शादी कर चुके हैं। पुलिस ने महिला के शिकायती आवेदन को जांच में लिया है।

नक्सलियों ने बोलेरो उड़ाई
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा-नारायणपुर के बीच गुरुवार सुबह नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर एक बोलेरो को उड़ा दिया। इससे बोलेरो में सवार MP के एक युवक की मौत हो गई। जबकि 13 अन्य लोग घायल हो गए हैं। इनमें एक की हालत गंभीर है।

हॉकी खिलाड़ी के घर जश्न का माहौल
टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम की शानदार जीत ने इतिहास रच दिया। 41 साल बाद भारतीय टीम ने गुरुवार सुबह शानदार तरीके से खेलते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता। मेडल जीतने के बाद मध्यप्रदेश एकमात्र खिलाड़ी विवेक सागर के घर होशंगाबाद जिले के इटारसी तहसील के ग्राम चांदौन जश्न का माहौल है


कांग्रेस के कारण आई MP में बाढ़-MLA
BJP विधायक रामेश्वर शर्मा ने मध्यप्रदेश में आई बाढ़ का ठीकरा कांग्रेस पर फोड़ दिया है। उन्होंने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी सरकार ने देश में नदी जोड़ो योजना शुुरू की थी, लेकिन मनमोहन सिंह की UPA सरकार ने इस योजना को बीच में ही रोक दिया था।


By - Sarag tv news
05-Aug-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.