TOP_10_मध्यप्रदेश :चलती कार में दो सगी बहनों से गैंगरेप, न्यूड वीडियो बनाकर दी धमकी || STVN INDIA ||

 

लड़कियों का जानलेवा जश्न
इंदौर की AB रोड पर शुक्रवार देर रात नशे में चूर लड़कियों की कार तीन पलटी खाकर स्विगी के डिलीवरी बॉय को टक्कर मार उसके सिर के ऊपर से गुजर गई। इस हादसे में डिलीवरी बॉय की मौत हो गई। आज डिलीवरी बॉय की जान लेने वालीं चारों लड़कियों की रिपोर्ट में एल्कोहल पाया गया है।


ताप्ती में डूबे दो स्टूडेंट्स, मौत
बुरहानपुर की ताप्ती नदी स्थित राजघाट में दो युवक डूब गए। दोनों यहां नहाने गए थे। इसी दौरान गहरे पानी में चले गए। दोनों की मौत हो गई। दोनों 12वीं के छात्र थे। शनिवार को कृष्ण कुमार बुंदेला और शाश्वत छाबड़िया नदी में नहाने गए थे।

बच्ची बोरवेल में गिरी, मौत
उज्जैन में 5 साल की बच्ची बोरवेल में गिर गई। ग्रामीणों को पता चला तो भीड़ लग गई। पुलिस को भी सूचना दी गई। इससे पहले बच्ची को बचाने की कोशिशें शुरू हो गईं। इस बीच मौजूद लोगों में से एक ने हेकड़ी की मदद से बच्ची को बाहर निकाल लिया, लेकिन बच्ची को बचाया नहीं जा सका।

बस और ट्रक में टक्कर, एक की मौत
सागर जिले के छानबीला थाना क्षेत्र में ग्राम चंदोला के पास शनिवार सुबह स्लीपर बस और ट्रक की भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर मौत हो गई। हेल्पर घायल हो गया। बस में सवार यात्री सुरक्षित हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।


पानी में ऐसे निकाली शवयात्रा
बाढ़ से जूझ रहे गुना जिले के भदौरा गांव में सड़कों पर कमर तक भरे पानी के बीच शवयात्रा निकालनी पड़ी। पूरा गांव भारी बारिश के कारण बाढ़ की चपेट में है। परिवार वालों ने काफी देर तक पानी कम होने का इंतजार किया, लेकिन पानी नहीं उतरा तो पानी से भरी सड़कों के बीच ही शव ले गए।

चलती कार में दो सगी बहनों से गैंगरेप
ग्वालियर में दो सगी नाबालिग बहनों से गैंगरेप का मामला सामने आया है। गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने से पहले तीन युवकों ने पहले दोनों लड़कियों को कोल्डड्रिंक पिलाई। जिसमें नशे की दवा मिली हुई थी। इसके बाद हाईवे पर दौड़ती कार में दोनों बहनों के साथ बारी-बारी से गैंगरेप किया।

‘डब्बू अंकल’ से ऑनलाइन फ्रॉड
एक्टर गोविंदा के डांसिंग अंदाज से फेमस हुए ‘डब्बू अंकल’ यानी संजीव श्रीवास्तव ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गए। ठगों ने उनके खाते से एक लाख 8 हजार रुपए निकाल लिए। संजीव ने विदिशा एएसपी से शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला साइबर सेल को सौंपा है।

लूट के 7 आरोपी सागर से गिरफ्तार
महाराष्ट्र के पुणे में लोनावाला शहर पुलिस थाना क्षेत्र में डॉक्टर के घर में डकैती डालकर 66 लाख रुपए से अधिक लूटकर भागे 7 आरोपियों को सागर पुलिस की मदद से पुणे पुलिस ने सागर से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 30.52 लाख रुपए नकद व सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं।

पड़ोसियों ने बचाई 10 लोगों की जान
जबलपुर के बेलखेड़ा स्थित सेंट्रल बैंक में रात करीब 2 बजे आग लग गई। बैंक के ऊपर बने घर में 10 लोगों का परिवार फंस गया। आग बढ़ने से पहले एक बुजुर्ग छत से कूद गए। बाकी 9 लोगों को पड़ोसियों ने रस्सी और सीढ़ी की मदद से बाहर निकाला। घटना में सभी लोग सुरक्षित बच गए

OMG-2 की उज्जैन में होगी शूटिंग
2012 में आई ‘ओह माय गॉड’ फिल्म का दूसरा पार्ट बनने जा रहा है। इसकी शूटिंग मध्यप्रदेश के उज्जैन में होगी। शूटिंग की अनुमति के लिए प्रोडक्शन टीम ने कलेक्टर से संपर्क भी किया है। फिल्म में अभिनेता अक्षय कुमार के साथ पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम मुख्य भूमिका में होंगे।


By - Sarag tv news
07-Aug-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.