इस जिले के राजघाट में डूबे 2 युवक || SAGAR TV NEWS ||
बुरहानपुर जिले की ताप्ती नदी स्थित राजघाट में दो युवक डूब गए। दोनों यहां नहाने गए थे। इसी दौरान गहरे पानी में चले गए। जिससे कृष्ण कुमार बुंदेला और शाश्वत छाबड़िया की मौत हो गई। दोनों 12वीं के छात्र थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक, नहाते समय उनका अचानक संतुलन बिगड़ा और दोनों नदी के गहरे पानी में समा गए। वहां मौजूद लोगों ने आवाज भी लगाई, तब तक देर हो चुकी थी। मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी संजय पाठक टीम के साथ मौके पर पहुंचे।एक घंटे की मशक्कत के बाद होमगार्ड के जवानों ने शवों को निकाला गया।