TOP_10_मध्यप्रदेश : 2 बेटों के साथ मां नाले में बह गई || STVN INDIA ||

 

शिप्रा नदी में 3 युवक डूबे
गुजरात से बाबा महाकाल के दर्शन करने आए 3 युवक रविवार को शिप्रा नदी में डूबे गए, जिसमें से एक की मौत हो गई, जबकि दो को स्थानीय लोगों ने बचा लिया। सूचना मिलने पर महाकाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची


भीषण एक्सीडेंट में कार के परखच्चे उड़े
जबलपुर में एनएच-30 पर रविवार को भीषण एक्सीडेंट में कार के परखच्चे उड़े गए। तेज रफ्तार कार रोड किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में कार ड्राइव कर रहे सिहोरा निवासी 24 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

 सिक्युरिटी गार्ड की हत्या
इंदौर में शनिवार रात सिक्युरिटी गार्ड की हत्या कर दी गई। मृतक की पीठ पर चाकू के तीन घाव लगे थे। घटना बाणगंगा क्षेत्र में पारलेजी फैक्टरी के नजदीक की है। पुलिस के अनुसार गार्ड का नाम देशराज भदौरिया है। वह एक गुमटी के पास घायल अवस्था में पड़ा था। लोगों की मदद से उसे निजी अस्पताल भेजा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

दूसरी मंजिल से गिरा बच्चा, मौत
भोपाल के बागसेवनिया इलाके में दो मंजिला इमारत से गिरकर 3 साल के बच्चे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चा बालकनी की रेलिंग पर चढ़कर बाहर झांक रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह करीब 25 फीट नीचे सड़क पर गिर गया।

फिल्मी स्टाइल में की लूट
छतरपुर में फर्जी CBI अफसर बनकर लूट करने वाले 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म ‘स्पेशल 26’ की तर्ज पर लूट की थी। आरोपियों ने नौगांव में डिस्टलरी कंपनी पर फर्जी अफसर बनकर छापा मारा था।

MP की बेटी अमेरिकियों को देगी ट्रेनिंग
उज्जैन की रहने वाली 18 साल की सौम्या अग्रवाल अमेरिका के न्यूयॉर्क की डेलावेयर यूनिवर्सिटी में (स्किपिंग रोप) की ट्रेनिंग देंगी। सौम्या 24 अगस्त को अमेरिका के लिए रवाना होंगी। वे अमेरिका के एक क्लब में भी ट्रेनिंग देंगी। साथ ही खुद साइकोलॉजी की स्टडी भी करेंगी।

हमदर्द बनकर दोस्ती फिर धोखा
ग्वालियर में महिला से दुष्कर्म और उसे ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। घटना का पता चलते ही महिला के घर में क्लेश मचा। पति से तलाक तक हो गया। आरोपी ने हमदर्द बनकर महिला को नशीला पदार्थ खिला दिया। इसके बाद गेस्ट हाउस में ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


2 बेटों के साथ मां नाले में बही
शिवपुरी के दौलतपुर में उफनते नाले को पार करते समय एक महिला अपने दो बेटों के साथ बह गई। बेटों को तो ग्रामीणों ने बचा लिया, लेकिन महिला की डूबने से मौत हो गई। 5 घंटे बाद महिला की लाश पानी में उतराती मिली।

बाढ़ के बाद पहली बड़ी कार्रवाई
ग्वालियर-चंबल अंचल में आई बाढ़ के बाद प्रदेश सरकार ने पहली बड़ी कार्रवाई की है। श्योपुर में हालातों पर तत्काल नियंत्रण नहीं कर पाने और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के वाहन पर कीचड़ फेंकने के मामले में कलेक्टर राकेश कुमार श्रीवास्तव और एसपी संपत उपाध्याय काे रविवार को हटा दिया गया है।


सिंधिया का हवाई दौरा
ग्वालियर-चंबल संभाग में बाढ़ के बाद बिगड़े हालातों का जायजा लेने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पहुंचे, रविवार सुबह उन्होंने  शिवपुरी, गुना, अशोक नगर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। बाढ़ से हुई तबाही की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि प्रदेश में करीब 55 हजार लोग बाढ से प्रभावित हुए हैं।

 

By - Sarag tv news
08-Aug-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.