TOP_10_मध्यप्रदेश : गाडी पलटने से 4 लोगों ने मौके पर दम तोडा || STVN INDIA ||

 

दो बच्चों के साथ मां कुंए में कूदी
सिवनी में एक मां का शव दो दो बच्चों के साथ कुएं में मिला है। वह घर से लापता था। परिवार वाले उसे ढूंढ रहे थे। इसी दौरान तीनों की लाश कुएं में उतराती मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों शवों को बाहर निकाला। फिलहाल पुलिस ने आत्महत्या की आशंका व्यक्त की है।

तालाब में डूबने से 2 भाइयों की मौत
मंदसौर में तालाब में नहाने गए दो सगे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। दोनों घर के नजदीक बने तालाब में दोपहर करीब 3 बजे गए थे। जब दोनों देर तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। दोनों बच्चों के कपड़े तालाब के किनारे मिले। जिसके बाद ग्रामीणों ने बच्चों के शवों को तालाब से बाहर निकाला

कार खाई में गिरी, 2 की मौत
सागर जिले के गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र में ग्राम चानौआ के स्टेडियम के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी खाई में पलट गई। दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

शक में पत्नी की गर्दन काटी
जबलपुर में चरित्र संदेह में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से गर्दन काट दी। हत्या के बाद आरोपी खुद ही कटंगी थाने पहुंच गया। उसने पत्नी की हत्या की बात पुलिस को बताई तो वो भी सन्न रह गई। इसके बाद पुलिस आरोपी को लेकर घटनास्थल पर पहुंची।

मारपीट की FIR कराई तो हत्या कर दी
जबलपुर में मारपीट की थाने में शिकायत करने पर युवक की डंपर से कुचल कर हत्या कर दी गई। युवक आरोपियों की शिकायत कर थाने से लौट रहा था। आरोपी कच्ची शराब और रेत बेचते हैं। युवक ने घर के सामने शराब पीकर हंगामा कर रहे आरोपियों को मना किया था। इसी बात पर उनके बीच विवाद हुआ था।


ATM में लगाई आग
खरगोन में एक सिरफिरे युवक ने ATM में आग लगा दी। वह ATM के भीतर गया, बोतल से पेट्रोल निकालकर मशीन पर छिड़क दिया। इसके बाद गेट पर खड़े होकर माचिस जलाकर फेंक गया। आग के कारण ATM मशीन का फाइबर वाला ऊपरी हिस्सा जल गया, लेकिन कैश सुरक्षित रहा।


हाथ जोड़कर रुपए मांगे फिर लूटे
ग्वालियर में डॉक्टर से लूट का वीडियो सामने आया है। डॉक्टर के केबिन में घुसे दो बदमाशों ने टेबल पर पहले पिस्टल रखा और हाथ जोड़कर रुपए मांगे। कहा- जो है सब दे दो। घबराए डॉक्टर ने एक हजार रुपए निकाल कर दिए। इस पर उन्होंने और रुपए मांगे। डॉक्टर ने मना किया तो पीटकर 15 हजार रुपए लूट लिए।


खाई में गिरी गाडी, 4 लोगों की मौत
बड़वानी जिले में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। श्रद्धालुओं से भरी पिकअप 100 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 4 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 15 घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सहेली ने नहाने का वीडियो वायरल किया
उज्जैन की तराना तहसील के तौबराखेड़ी गांव में 21 साल की लड़की ने खुदकुशी कर ली। लड़की ने नहाते हुए वीडियो बनाया। वीडियो गलती से मंगेतर की जगह सहेली को चला गया। सहेली ने वीडियो गांव में वायरल कर दिया।


MLA ने विधानसभा में फाड़ा कुर्ता
बाढ़ पीड़ितों को तत्काल सहायता न मिल पाने की वजह से नाराज श्योपुर से कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल ने विधानसभा परिसर में अपना कुर्ता फाड़ लिया। उन्होंने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जंडेल ने कहा कि बाढ़ से श्योपुर क्षेत्र में बड़ा नुकसान हुआ है। 


By - Sarag tv news
10-Aug-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.