मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने गरीबों को दिलाया भरोसा कहा नुक्सान हुआ है मदद भी मिलेगी SAGAR TV NEWS

 

एमपी के शिवपुरी कलेक्ट्रेट में पोहरी क्षेत्र के बाढ़ पीड़ित छोटे बच्चों और महिलाओं समेत पहुंचे जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो कलेक्ट्रेट परिसर में ही धरने पर बैठ गए। इससे परेशान होकर प्रशासन ने तुरंत शिवपुरी विधायक और केबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया को जानकारी दी। वो तुरंत मौके पर पहुँच गयी। वे बाढ़ पीड़ितों के सामने हाथ जोड़ निवेदन की भाषा में पेश आईं। पीड़ितों के बीच ही कुर्सी डालकर बैठ गईं और उन्हें न केवल समझाईश दी। बल्कि वास्तविक स्थिति से भी अवगत कराया। जिस पर ग्रामीण मान भी गए। महिदपुर के बाढ़ पीड़ित ग्रामीण ने रोते हुए बताना की घरों में 5 फीट पानी भर गया था। घर में जो भी था। सब कुछ नष्ट हो गया। खाने पीने भी कुछ नहीं बचा है। 7 दिन हो गए न तो कोई राहत पहुंची और न ही सर्वे के लिए कोई आया।
मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि वाकई बहुत नुक्सान हुआ है। उन्होंने भरोसा दिलाते हुए कहा की जो भी नुक्सान हुआ है। उसका सर्वे होगा और मदद मिलेगी।


By - Rakesh Bhoj Shivpuri (M.P.)
11-Aug-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.