MP पुलिस ने 8 लाख के ईनामी कुख्यात नक्सली को पकड़ा || SAGAR TV NEWS ||
बालाघाट पुलिस ने 8 लाख रुपए के इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ 22 मामले दर्ज हैं। कुख्यात नक्सली संदीप कुंजाम पर 3 लाख रुपए मध्यप्रदेश और 5 लाख रुपए छत्तीसगढ़ में इनाम घोषित है। मामला बिरसा तहसील के पंढरापानी का है। एसपी अभिषेक तिवारी को सूचना मिली कि खुटिया दलम के 20 से 25 नक्सली जैरासी गांव के जंगल में घूम रहे हैं। इनमें से 5 नक्सली गांव में मुखबिर की हत्या के लिए आए थे। पुलिस ने घेराबंदी की तो नक्सली जंगल की ओर भागे और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ खत्म होने के बाद एक नक्सली को पकड़ लिया गया।