सागर में नगर निगम की छत पर चढ़कर युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर नगर निगम में उस समय हड़कंप मच गया। जब एक युवक अचानक निगम की छत पर चढ़कर हंगामा कर कूदने की धमकी भी देने लगा। निगम कर्मचारी और लोगों ने किसी तरह उसे समझाइश देकर नीचे उतारा। दरअसल संत रविदास वार्ड निवासी बिहारी अहिरवार आवास स्वीकृत न होने से खफा था। वो शुक्रवार को अपनी पत्नी अंगूरी के साथ शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय में कुटीर स्वीकृत कराने की मांग को लेकर पहुंचा। यहां जब उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई तो बिफर गया और नगर निगम की छत पर चढ़ गया। और कूदने की धमकी देने लगा। ये हंगामा कई देर तक चला। वहीँ जब निगम के अधिकारीयों कर्मचारियों ने बिहारी को जल्द कुटीर स्वीकृत कराने का आश्वासन दिया। तब कहीं वो माना।
बिहारी अहिरवार ने कहा की लम्बे समय से कुटीर स्वीकृत कराने परेशान हो रहा है। कई बार आवेदन भी किया। बावजूद इसके कुटीर स्वीकृत नहीं हुई। उसने भाजपा के पूर्व पार्षद चेतराम अहिरवार पर भी कई आरोप लगाए। उसने कहा की 2022 तक का इन्तजार है अगर फिर भी कुछ नहीं हुआ तो पत्नी बच्चों समेत खुद को ख़त्म कर लेगा।


By - Sarag tv news
13-Aug-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.