Gwalior में क्रेन पलटने से 3 निगम कर्मचारियों की गयी जान

एमपी के ग्वालियर में महाराज बाड़ा स्थित पोस्ट ऑफिस पर मशीन अनलोड करते समय हादसा हो गया। जहाँ क्रेन पलटने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। वहीँ तीन लोग घायल हुए हैं। जानकारी लगते ही आनन फानन में जल संसाधन मंत्री और ग्वालियर के प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट अस्पताल पहुंचे जहाँ मृतकों के परिजनों को संबल देते हुए हर संभव मदद की बात कही साथ ही घटना की जांच के आदेश दिए हैं। जानकारी के मुताबिक महाराज बाड़ा पर राष्ट्रीय ध्वज सही करते समय ये घटना हुई। क्रेन हादसे से गुस्साये युवक ने प्रभारी नगर निगम कमिश्नर मुकुल गुप्ता को थप्पड़ जड़ दिया जिसे गिरफ्तार किया गया है।
मंत्री तुलसी सिलावट ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस दुःखद घटना पर गहरा शोक जताया है। साथ ही पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता देने के निर्देश दिए हैं। जिन कर्मचारियों का निधन हुआ है। उनके परिजन को उसी पद पर अनुकंपा नियुक्ति दी जाएगी। साथ ही उनके परिवार को साढ़े चार- साढ़े चार लाख रुपये की आर्थिक मदद घायल कर्मचारी का निःशुल्क इलाज कराने के साथ-साथ 50 हज़ार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
इस दुःखद घटना में नगर निगम के कर्मचारी कुलदीप प्रदीप और विनोद की मौत हुई है। तो वहीँ लापरवाही मानते हुए फायर ऑफिसर उमंग को प्रधान तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया गया है।
उधर पूर्व सीएम कमलनाथ ने घटना पर दुःख जताते हुए ट्वीट किया और जाँच करने की बात कही। तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भी ट्वीट करते हुए शोक व्यक्त किया। इस पूरे मामले में मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने कहा की जो लोग चले गए हैं उनकी पूर्ति नहीं हो सकती।


By - sagar tv news
15-Aug-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.