गढ़ाकोटा पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री पटेल ने कहा आजीविका मिशन से महिलाओं में आया बदलाव
सागर जिले के गढ़ाकोटा में केंद्रीय राज्य मंत्री प्रह्लाद पटेल आजीविका मिशन के कार्यक्रम में शामिल हुए। जहाँ उन्होंने कहा की देश की आजादी का 75 वां साल शुरू हो चुका है। प्रधानमंत्री ने इसका नाम दिया है अमृत महोत्सव 75 हफ्ते पहले यह शुरू हुआ, यह सिर्फ आयोजन नहीं है, पीएम कहते हैं की आजादी कठिनाई से मिली हैं। इसका एहसास हमें और आने वाली पीढ़ी को होना चाहिए। उन्होंने कहा की समूह की माताएं बहनें राजनीतिक सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले लोग व्यापारी विद्यार्थी शासन-प्रशासन सब मिलकर यह संकल्प लें जब देश की आजादी के 100 साल पूरे होंगे तो भारत अच्छी स्थिति में होगा। मध्य पदेश में आजीविका मिशन से महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव आया है। महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही है। मंत्री पटेल महिला स्व सहायता समूह और राशि वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शामिल हुए। जहाँ उन्होंने कार्यक्रम में आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत स्व सहायता समूहों से चर्चा के अलावा ऋण वितरण कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त किये।