इंडिगो फ्लाइट के उद्घाटन से पहले एक दूसरे से भिड़ गए लोग

जबलपुर डुमना एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस की पब्लिक रिलेशन (PR) एजेंसी के संचालक और उसके बेटे ने भाजपा नेताओं से दुर्व्यवहार किया तो नाराज कार्यकर्ताओं ने एजेंसी संचालक के बेटे को पीट दिया। घटना उस समय हुई जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया नई उड़ान सेवाओं की वर्चुअल शुरुआत कर रहे थे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि डुमना एयरपोर्ट का नाम रानी दुर्गावती के नाम पर होगा।
जबलपुर से दिल्ली मुंबई और इंदौर के लिए तीन नई हवाई सेवाएं शुरू हुई हैं। इंडिगो एयरलाइंस ने इसके लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया था। इसमें शिवराज और सिंधिया को वर्चुअली जुड़ना था। PR एजेंसी ने 57 पत्रकारों की सूची तैयार करके उन्हें आमंत्रण दिया था। इस सूची में कई बड़े मीडिया समूह के पत्रकारों के नाम शामिल नहीं थे। वहीं दूसरी ओर भाजपा की ओर से भी पत्रकारों को निमंत्रण भेजा गया था।

एयरपोर्ट परिसर में कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों की बैठक व्यवस्था PR एजेंसी द्वारा नहीं की गई थी। एजेंसी के संचालक कौशलेंद्र महाजन जिद पर अड़े थे कि वे सूची के अलावा किसी भी पत्रकार को आने की अनुमति नहीं देंगे। इस पर कई मीडियाकर्मी कार्यक्रम का बहिष्कार करके जाने लगे। इसकी जानकारी लगने पर भाजपा के महानगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर उपाध्यक्ष जय सचदेवा सहित अन्य नेताओं ने मीडियाकर्मियों से कारण जाना और उन्हें किसी तरह रोका।भाजपा नेताओं ने PR एजेंसी संचालक से बात करने की कोशिश की लेकिन संचालक कौशलेंद्र और उसका बेटा सागर महाजन बदतमीजी करने लगे। वे जिद पर अड़ गए कि सूची के अलावा किसी भी अन्य को अंदर आने की इजाजत नहीं देंगे। इस पर बहस इतनी बड़ी कि दोनों के बीच मारपीट होने लगी। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सागर महाजन के साथ धक्का-मुक्की कर मारपीट कर दी। विवाद बढ़ता देख भाजपा के वरिष्ठ नेताओं SP सिद्धार्थ बहुगुणा और खमरिया TI निरूपा पांडे ने स्थिति को संभाला। दोनों पक्ष के लोगों को अलग किया इसके बाद कार्यक्रम की शुरुआत हो पाई।


By - sagar tv news
20-Aug-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.