दो अलग-अलग जगहों से जेलों की दीवार फांदकर कैदी हुए फरार CCTV में कैद हुआ नज़ारा

एमपी में अलग अलग दो जगहों पर जेलों से कैदियों के भाग जाने का मामला सामने आया है। रतलाम के सैलाना उपजेल से दुष्कर्म और सतना की मैहर उपजेल से चोरी के दो आरोपी जेल की दीवार फांदकर भाग निकले। दोनों ही मामले में पुलिस कैदियों की तलाश कर रही है। मैहर जेल से फरार हुए कैदी का सीसीटीवी भी सामने आया है। इसमें दोनों आरोपी एक के बाद एक भागते दिख रहे हैं। रतलाम की सैलाना उपजेल से शनिवार को फरार हुए कैदी का नाम जस्सू उर्फ दशरथ डिंडोर है। जो उमरीपाड़ा छोटी सरवन के पास का रहने वाला है। दशरथ एक महीने पहले ही दुष्कर्म के मामले में जेल आया था। जेल अधिकारियों के मुताबिक आरोपी जेल की दीवार फांद कर सुबह 9 से 10 के बीच फरार हुआ है। इसकी जानकारी भोजन काल के दौरान मिली। जिसके बाद सैलाना एसडीएम एसडीओपी और सर्किल जेल प्रभारी भी सैलाना पहुंचे।
वहीँ सतना के मैहर उपजेल की दीवार फांदकर दो कैदी शाम करीब पांच बजे फरार हुए। कैदियों के नाम शिवम उर्फ शिब्बू रावत और उपजेंद्र रावत हैं। दोनों रामनगर थाना क्षेत्र में चोरी के आरोप में पकड़े गए थे। इसके बाद कोर्ट ने जेल भेज दिया था। घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई है।


By - sagar tv news
21-Aug-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.