सागर में चंद सेकंडों में दो लोगों की गयी जान तो एक अस्पताल में है भर्ती

रविवार को सभी रक्षाबंधन मना रहे थे वहीँ सागर जिले के बहेरिया थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जहाँ डंपर और बाइक की आमने सामने हुई भिड़ंत में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गयी। वहीँ एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। जानकारी के मुताबिक बाइक से तीन लोग बंडा तरफ जा रहे थे। तभी बंडा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर चालक ने बाइक सवारों को सामने से टक्कर मार दी और मौके से डंपर समेत भाग निकला। हादसे में बंडा के सेमरादौलत गांव निवासी बाइक सवार चंद्रभान यादव और भड़राना गांव निवासी सौवत आठिया की मौके पर ही मौत हो गयी। तो बाइक पर बैठा एक अन्य भड़राना गांव निवासी बृजकिशोर आठिया गंभीर घायल हुआ है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुँच गयी थी। वहीँ पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की है। मामले को भी जांच में लिया है।

 

 


By - sagar tv news
23-Aug-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.