सागर -भाजपा और काँग्रेस कार्यकर्ताओ में मारपीट, पार्षद सोमेश जड़िया गंभीर रूप से घायल

 

सागर -भाजपा और काँग्रेस कार्यकर्ताओ में मारपीट, पार्षद सोमेश जड़िया गंभीर रूप से घायल

 

455

 

मध्यप्रदेश की सागर लोकसभा सीट पर वोटिंग के दौरान कांग्रेस कांग्रेस और बीजेपी के कार्यकर्ताओ में विवाद हो गया नौबत मार पीट तक आ गयी। इस झगडे में भाजपा नेता और पार्षद सोमेश जड़िया बुरी तरह घायल हो गये। घायल सोमेश जड़िया को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ उनका इलाज चल रहा है। घायल सोमेश जड़िया का आरोप है की नरयावली नाका पोलिंग बूथ पर कांग्रेस प्रत्याशी प्रभु सिंह और कांग्रेस कार्यकर्ता आये तो वोटिंग कक्ष के अंदर दाखिल होने लगे और जब रोका तो कांग्रेस नेता मुकुल पुरोहित मधुर पुरोहित सुरेन्द्र सुहाने और राम कुमार पचौरी ने उसके साथ मारपीट कर दी और लोहे की रॉड से उस पर हमला कर दिया जिसमे उसकी आंख और सर में चोट आई है

 

4521

घटना के बाद पार्षद सोमेश जड़िया को अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसके बाद भाजपा प्रत्याशी राजबहादुर सिंह और भाजपा नेता अस्पताल पहुच गये साथ ही पुलिस भी अस्पताल पहुंची। भाजपा प्रत्याशी का कहना है की कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने मार पीट की है और कांग्रेस गुंडा गर्दी पर उतर आई है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है। वही कांग्रेस का इस मामले में कहना है की उन पर झूठा आरोप लगाया जा रहा है। जिसकी वो शिकायत पुलिस में करने जा रहे है 


By - SAGAR TV NEWS
12-May-2019

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.