TOP_10_मध्यप्रदेश : जीजा ने साली से बीच सड़क पर की छेड़छाड़ || STVN INDIA ||

 

सुई-धागे से सिला पत्नी का प्राईवेट पार्ट
मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां पर पत्नी पर चरित्र शंका करने वाले हैवान पति ने महिला के प्राइवेट पार्ट को सुई-धागे से सिल दिया। पति को शक था कि उसकी पत्नी के किसी से नाजायज संबंध हैं।

वकील को लात-घूंसे और चप्पल से पीटा
विदिशा कोर्ट परिसर शुक्रवार दोपहर अखाड़े में तब्दील हो गया। एक पुराने मामले में महिलाओं, युवतियों ने कुछ लोगों के साथ मिलकर एक वकील की जमकर धुनाई कर दी। वकील का कहना है कि इन्होंने प्लान के तहत मेरे आंख पर स्प्रे कर मारपीट की, दूसरे पक्ष की युवती का कहना है कि वकील गवाही देने से रोक रहा था।  

गैंगस्टर अब्दुल रज्जाक के घर जखीरा मिला
जबलपुर के विजय नगर में दर्ज मारपीट और जानलेवा प्रकरण के आरोपी शहनवाज की तलाश में पुलिस ने कुख्यात बदमाश अब्दुल रज्जाक के घर शुक्रवार सुबह 4.00 बजे दबिश दी और दबोच लिया। पुलिस ने घर की सर्चिंग की तो सन्न रह गई। आरोपी के घर से एक विदेशी सहित पांच राइफलें, 10 कारतूस, और 15 बका नुका चाकू मिले।

घर से भागा प्रेमी जोड़ा, थाने में गुजारी रात
ग्वालियर के GRP पुलिस ने रेलवे स्टेशन से एक प्रेमी जोड़े को पकड़ा है। लड़का-लड़की बीते 5 साल से एक दूसरे से प्यार करते हैं और शादी करना चाहते हैं। दोनों की जाति उनको एक होने से रोक रही हैं। पकड़े जाने की खबर मिलते ही उनके परिजन भी थाने पहुंच गए।

सड़क पर जीजा ने की साली से छेड़छाड़
ग्वालियर में एक युवती के साथ उसके ही जीजा ने बीच सड़क पर छेड़छाड़ की है। यही नहीं, जीजा और उसके दोस्त ने पहले रास्ता रोककर साली को छेड़ा। विरोध करने पर उसके कंधे पर हाथ रखकर कपड़े फाड़ दिए। जब युवती ने शोर मचाया, तो आरोपी सोने की चेन छीनकर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।

बेटे के लिए भाई-बहू से निकाली दुश्मनी!
छतरपुर में SP ऑफिस के बाहर शुक्रवार काे एक दंपती खून से सना बिलखता रहा। दंपति का कहना है कि भतीजे की चाेरी की बात भाई को बताई तो उन लोगों ने हमला कर लहूलुहान कर जान से मारने की कोशिश की। रिपोर्ट लिखाई  लेकिन आरोपियों को मामूली धारा लगाकर छोड़ दिया।


जनपद पंचायत CEO रिश्वत लेते गिरफ्तार
जबलपुर लोकायुक्त ने शुक्रवार दोपहर पनागर जनपद पंचायत CEO उदय राज सिंह को 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। शिकायत करने वाला सचिव है। 4 महीने पहले कार्यालय से गैर हाजिर मिलने पर CEO जिला पंचायत रिजु बाफना ने निलंबित कर दिया था। विभागीय जांच समाप्त करने के एवज में CEO ने पैसे मांगे थे।

समिति प्रबंधक निकला करोड़पति
टीकमगढ़ जिले के बल्देवगढ़ में आय से अधिक संपत्ति के मामले में लोकायुक्त टीम सागर ने तालमऊ समिति प्रबंधक के घर छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान समिति प्रबंधक करोड़ों का आसामी निकाला। शुक्रवार की सुबह प्रमोद तिवारी के घर समेत अन्य ठिकानों पर सागर लोकायुक्त की टीम ने दबिश दी।

पटवारियों की हड़ताल अवैध घोषित
MP हाईकोर्ट से 10 अगस्त से विभिन्न मांगों को लेकर काम बंद हड़ताल कर रहे पटवारियों को बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने किसानों की याचिका पर हड़ताल को असंवैधानिक घोषित करते हुए तुरंत काम पर लौटने का आदेश दिया था। हाईकोर्ट के सख्त तेवर के बाद पटवारियों ने भी अपनी हड़ताल वापस लेने की घोषणा कर दी है।


BJP सत्ता-संगठन की बैठक
मध्यप्रदेश में OBC आरक्षण के मुद्दे पर BJP संगठन और सत्ता की बैठक प्रदेश कार्यालय में हुई। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, मुख्यमंत्री शिवराज और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा मौजूद हैं। उन्होंने मंत्रियों को निर्देश दिए हैं कि वे सप्ताह में 2 दिन प्रभार वाले जिलों में अनिवार्य रूप से रहें। जनता को बताएं कि मध्यप्रदेश में OBC समुदाय के लिए 27% आरक्षण लागू है।

 

 


By - Sarag tv news
27-Aug-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.