MP में 1 सितंबर से 6 वीं से 8वीं तक की स्कूलें हो रही शुरू इन नियमों का पालन होगा जरुरी !
एक सितंबर से 6 वीं से लेकर 8वीं तक की क्लासें भी अब मध्य प्रदेश में शुरू हो जाएंगी। जिसमें 50 % बच्चे उपस्थित रह सकेंगे। ये फैसला शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया है। वहीँ क्लास संचालन के दौरान पैरेंट्स की सहमति और कोविड 19 की गाइडलाइन का पालन अनिवार्य है। इस बैठक में स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री इंदर सिंह परमार और विभागीय अधिकारी भी मौजूद थे। इसको लेकर मध्य प्रदेश जनसंपर्क की तरफ से पोस्ट भी जारी कर जानकारी दी गयी है। गौरतलब है की अभी केवल 50% क्षमता के साथ 9वीं से 12वीं की क्लास लग रही हैं। 11वीं और 12वीं की क्लास हफ्ते में दो दिन लग रही हैं तो 9वीं और 10वीं की क्लास हफ्ते में एक दिन। इसके अलावा बता दें की बच्चों को स्कूल भेजने पेरेंट्स की अनुमति जरूरी होगी। कोरोना से निपटने स्कूल में सभी तरह के तरीके जैसे सैनिटाइजर मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य होगा। सभी शिक्षकों और कर्मचारियों का 100% वैक्सीनेशन होना जरुरी है। अगर बच्चे की तबियत ख़राब होती है तो उसे अस्पताल ले जाने के अलावा अभिभावकों को जानकारी देना जरुरी होगा।