DJ बजाने को लेकर पुलिस से हुआ विवाद 4 पुलिसकर्मियों पर FIR

ग्वालियर के भितरवार में DJ बंद कराने पहुंचे पुलिस के 4 जवानों पर ग्रामीणों से मारपीट का केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि जवान भितरवार के वार्ड नंबर-3 में शुक्रवार रात 10 बजे DJ बंद कराने पहुंचे थे। यहां सिविल ड्रेस में पहुंचे जवानों और ग्रामीणों में विवाद हो गया। इसके बाद जवानों ने लोगों को पीटना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं सड़क पर दौड़ा-दौड़ा को लोगों को पीटा। इसमें दो महिलाएं घायल हो गईं। कई लोगों को मामूली चोट आई है।
पुलिसकर्मियों की गुंडागर्दी से परेशान लोगों ने शनिवार दोपहर भितरवार थाने के सामने बैठकर रोड पर जाम लगा दिया। हंगामा बढ़ने पर पुलिस अफसर और जिला प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंच गए। मारपीट करने वाले 4 पुलिस जवानों पर FIR दर्ज की गई है।


By - sagar tv news
28-Aug-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.