मकान की छत पर पहुंचा सांड दो घंटे की मशक्कत से नीचे उतरा

मुरैना के बड़ोखर स्थित एक मकान की छत पर सांड चढ़ गया। उस वक्त मकान में कोई नहीं था। बाहर घूम रहा आवारा सांड सीढ़ियों के सहारे ऊपर पहुंच गया। छत पर मुंढेर नहीं होने से उसके गिरने का भी डर था। सूचना पर पहुंचे गो सेवकों ने उसे रस्सियों से बांधकर दो घंटे की मशक्कत के बाद नीचे उतारा।बड़ोखर में स्थित सविता पुरा में निर्माणाधीन मकान है। यहां कुछ लोग काम करके चले गए थे। दरवाजा नहीं होने के चलते रविवार दोपहर 3 बजे एक सांड सीढ़ियों के सहारे छत पर चढ़ गया। आसपास के लोगों ने देखा तो मकान मालिक को सूचना दी। इलाके के लोग भी वहां पहुंचे थे।

 


By - sagar tv news
30-Aug-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.