MP| महिला सरपंच निकली 11 करोड़ संपत्ति की मालकिन लोकायुक्त की रेड

रीवा के बैजनाथ गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सुबह 4 बजे लोकायुक्त पुलिस की टीम ने महिला सरपंच सुधा सिंह परिहार के घर पर दबिश दी चार टीमों ने महिला सरपंच के चार ठिकानों पर मंगलवार एक साथ कार्रवाई की। टीम अभी सर्चिंग कर रही है। अब तक 11 करोड़ की संपत्ति का पता चला है। चारों ठिकानों से 30 गाड़ियां मिली हैं। घर से सोने-चांदी के जेवर भी मिले हैं। दो क्रशर प्लांट भी सरपंच के नाम पर है। सुधा सिंह 2015 में सरपंच बनी थी। लोकायुक्त को आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत मिली थी। अब तक की कार्रवाई में महिला सरपंच के अब तक 2 आवास होने का पता चला है। बैजनाथ गांव में 1 एकड़ क्षेत्र में आलीशान बंगला बना है। इसमें स्वीमिंग पूल भी है। लोकायुक्त की टीम यह सब देख दंग रह गई। दूसरा घर गोड़हर स्थित शारदापुरम में है।


By - sagar tv news
31-Aug-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.