MP | SAGAR | खुरई में अपने नाना के यहां आयी लड़की अचानक से हुई हादसे का शिकार
सागर जिले के खुरई क्षेत्र में एक लड़की की लाश कुँए में पड़ी मिली जिससे सनसनी फ़ैल गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। घटना खिमलासा थानांतर्गत हलऊ गांव से सामने आयी है बताया जा रहा है की एक 17 साल की लड़की मंगलवार को नहाने के दौरान कुएं में फिसल गई। सूचना मिलते ही परिजन कुएं में कूदे लेकिन वह नहीं मिली। बाद में सागर से आई एसडीआरएफ की टीम ने शाम को शव बाहर निकाला। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है। जानकारी के मुताबिक मेलुआ निवासी मनीषा कुशवाहा अपने नाना रामाधार कुशवाहा के घर हलऊ आई हुई थी। तभी नहाते समय ये घटना हो गयी। फिलहाल पुलिस मामले को हादसा मानकर चल रही है। लड़की का शव पोस्टमार्टम के लिए खुरई सिविल अस्पताल भेजा गया है। जहां बुधवार की सुबह शव पोस्टमार्टम किया जाएगा।