सागर- गेम नहीं खेलने दिया तो गुस्से में घर छोड़कर गया बच्चा,19 घंटे बाद लौटा

सागर में फ्री फायर मोबाइल गेम खेलने से रोकने पर 11 साल का बच्चा घर छोड़कर चला गया। रातभर वह शहर की सड़कों पर घूमता रहा। घर वाले हैरान-परेशान होकर उसे ढूंढते रहे। वह पुलिस के साथ उसे तलाशते रहे। मंगलवार सुबह 7 बजे वह घर पहुंचा। मामला सागर के मकरोनिया थाना क्षेत्र के रजाखेड़ी का है। यहां 11 साल का बच्चा घर में मोबाइल पर फ्री फायर गेम खेल रहा था। गेम खेलने को लेकर माता-पिता ने उसे मना किया। इसी बात से नाराज होकर वो सोमवार शाम करीब 4 बजे घर में किसी को कुछ बताए बगैर चला गया। देर शाम तक जब वो घर नहीं लौटा तो परिवार वालों ने तलाश शुरू की। परिचितों और उसके दोस्तों से संपर्क किया, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद रात में परिवार वालों ने मकरोनिया थाना पहुंचकर शिकायत की।


By - sagar tv news
01-Sep-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.