किसानों की समस्याओं का समाधान कराएँगे BJP किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष STVN INDIA | SAGAR TV 24X7
सागर जिले के शाहगढ़ में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिह चौधरी का आगमन हुआ। जहाँ स्थानीय रेस्ट हाउस में उनका गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया। जहाँ बड़ी संख्या में मौजूद किसानों की समस्याओं की मांग को पूर्व मंडल अध्यक्ष रंजोर सिह बुंदेला ने प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया। दर्शन सिंह ने किसानों से सीधा संवाद भी किया। जिसमें किसानों ने क्षेत्र की समस्याओं से किसान नेता को बताया। अपने उद्बोधन में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने क्षेत्र की समस्या विद्युत सब स्टेशन, लांच नदी परियोजना सहित सभी मांगों को जल्द ही पूरा कराने की बात की।-