कार पेड़ से टकराई भाजपा नेता की बेटे की चली गयी जान || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले के खुरई थाना क्षेत्र में सड़क हादसा हुआ जिसमें भाजपा नेता के बेटे की मौत हो गयी है। जानकारी के मुताबिक खिमलासा रोड पर स्थित तलापार तिराहा के पास एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। जिससे कार के परखच्चे तक उड़ गए। कार मालिक खुद ही कार को चला रहा था। पुलिस ने बताया की 26 साल का संजय घोषी निवासी लहटवास थाना खिमलासा जो विदिशा से अपने गांव लौट रहा था। तभी तलापार तिराहा के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी। जिसमें कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे खुरई सिविल अस्पताल लाया गया। जहां से जिला सपताल रैफर किया लेकिन तक संयज की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने पंचनामा कार्यवाई कर शव का पीएम कराया और मामले को जांच में लिया है। मृतक संजय घोषी खिमलासा के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता और पूर्व सांसद प्रतिनिधि नारायण सिंह घोषी के पुत्र हैं।


By - Manoj Barwani Khurai (M.P.)
03-Sep-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.