TOP_10_मध्यप्रदेश : चरित्र संदेह में पत्नी का मर्डर || STVN INDIA ||

 

सरपंच के नाती ने गोली मारी
भोपाल में एक सरपंच के 18 साल के नाती ने प्रॉपर्टी डीलर की गोली मार कर हत्या कर दी। आरोपी ने हाईवे पर चलती बाइक पर इतना सटीक निशाना लगाया कि गोली युवक के दिल को बीच में से चीरते हुए निकली। इसका खुलासा पुलिस हिरासत में आए संदिग्धों ने किया।


सड़क हादसे में माँ की मौत
दतिया से निकले नेशनल हाईवे पर बड़ोनी तिराहे के पास सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। वहीं, बेटे को भी चोट आई है। बेटा अपनी मां को गांव से ग्वालियर लेकर जा रहा था। हाईवे पर तेजगति से दौड़ रहे ट्रैक्टर ने पीछे से बाइक सवार को टक्कर मार दी।

दोनों युवकों की मौके पर मौत
बैतूल के सोनाघाटी इलाके में आज तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। कार की टक्कर में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद कार सवार भाग गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।


युवक और मुंहबोली बहन ने जान दी
इंदौर के मालवीय नगर में रहने वाले युवक और उसकी मुंहबोली बहन ने रविवार रात को खाना खाने के बाद जहर खा लिया। इस कारण दोनों की तबीयत बिगड़ गई। दोनों को गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

तीन चोर ट्रैक्टर की ट्रॉली चुराकर भागे
आगर जिले के गगोरनी का खेड़ा गांव में ट्रैक्टर की ट्राॅली चोरी करने का मामला सामने आया है। चोरी करते पड़काए तीन युवकों की ग्रामीणों ने पहले पिटाई की, फिर उनके बाल काट दिए। इसके बाद आरोपियों को सुसनेर थाने लेकर पहुंचे और पुलिस के हवाले कर दिया। जहर खाने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है।


कमेंट्स करने पर मनचले की धुनाई
बैतूल में कमेंट्स करने पर दो लड़कियों ने मनचले की धुनाई कर दी। घटना रविवार रात गंज बस स्टैंड के पास की है। लड़कियों का आरोप है कि युवक उन पर फब्तियां कस रहा था। वहां खड़े कुछ लोगों ने मनचले की पिटाई का वीडियो भी बना लिया। पिटाई के बाद आरोपी को पुलिस को सौंप दिया गया।


अब सीधी में बर्बरता
बाइक टकराने जैसे मामूली विवाद पर लोगों ने युवक को बुरी तरह से पीटा। लोगों ने उसे उठाकर जमीन पर भी पटका। इससे चेहरे पर सूजन आ गई। युवक हाथ जोड़कर छोड़ने की गुहार लगाता रहा, लेकिन लोगों ने एक नहीं सुनी। मामला सीधी जिले के मझौली थाना क्षेत्र के मेढ़रा गांव का है।


चरित्र संदेह में पत्नी की नृशंस हत्या
जबलपुर में अधारताल के कंचनपुर साईं मंदिर में 46 वर्षीय महिला की सिर पर हथौड़ा मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को चरित्र संदेह में पति ने अंजाम दिया। मौके से वह फरार हो गया है। अधारताल पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

अजब प्रेम की गजब कहानी
ग्वालियर में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। 7 साल पहले दो बच्चों के साथ लापता हुई जिस 35 वर्षीय महिला की पुलिस तलाश करती रही, वह UP के वृंदावन में अपने प्रेमी के साथ मिली है। 37 साल का प्रेमी खुद 4 बेटियों का बाप है। वह 15 दिन उसके साथ रहता। बाकी 15 दिन अपनी पहली पत्नी के साथ मुरैना के सबलगढ़ में रहता है।



टायरों से भरे कंटेनर चोरी का मामला
ब्रिजस्टोन कंपनी के टायरों से भरा कंटेनर चोरी के मामले में धार जिले के पीथमपुर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस करीब 20 दिनों तक महाराष्ट्र सहित अलग-अलग जगहों पर दबिश देती रही। यूपी के रहने वाले मुख्य आरोपी जिशान को पुलिस ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है।


By - Sarag tv news
06-Sep-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.