सागर में बच्चों के विवाद में उलझ गए दो पक्ष फिर हुआ जमकर हंगामा

 

सागर में आये दिन घटनाएं सामने आ रही हैं। जैसे लोगों में पुलिस का जरा भी खौफ नहीं बचा है। ताजा मामला कैंट थाना क्षेत्र की एक स्कूल के पास से सामने आया। जहाँ से ऐसी खबर सामने आयी की बंदूक और हथियार निकल आये। मारपीट में दो लोग घायल भी हुए हैं। आनन फानन में पुलिस मौके पर पहुंची। और एक युवक को हिरासत में लिया। घटना के वीडियो भी वायरल हुए हैं जिसमें एक युवक पिस्टल भी लिए हुए दिख रहा है। उसे लोगों ने पकड़ लिया था। जानकारी के मुताबिक स्कूल परिसर में बच्चों के बीच विवाद हो गया था। जिसे सुलझाने बच्चों के परिजन स्कूल पहुंचे। उनके साथ परिचित भी थे। तभी परिजन और साथ आये लोगों में विवाद हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो आरपियों को हिरासत में लिया। पुलिस की सजगता के चलते बड़ी घटना होने से टल गयी।
हालांकि गोली चलने की किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं हैं। वहीँ कैंट थाने में एक नाबालिग समेत दो लोगों पर मामला दर्ज हुआ है।


By - sagar tv news
07-Sep-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.